मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 47th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 47वां मुकाबला आज यानी 4 मई को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना किया है. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने 9 मैचों में महज 2 जीत हासिल की है और 7 मुकाबलों में टीम को हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: MI vs LSG, IPL 2026 47th Match Wankhede Stadium Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. दोनों टीमें अंक तालिका में नीचे हैं और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. ऐसे में आइए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (MI vs LSG Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे, जिसमें एक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता था, जबकि एक मुकाबला मुंबई इंडियंस के नाम रहा.
मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन संघर्ष करती नजर आई है. बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी खराब फॉर्म से जूझ रही है. बल्लेबाजी में मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और ऋषभ पंत टीम के लिए महत्वपूर्ण होंगे. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव विपक्षी टीम को दबाव में ला सकते हैं.
ये टीम मार सकती है बाजी (MI vs LSG Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड और कुछ खिलाड़ियों की बेहतर फॉर्म को देखते हुए लखनऊ को बढ़त मिल सकती है. हालांकि घरेलू मैदान पर खेल रही मुंबई इंडियंस को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 45%
लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की संभावना: 55%
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs LSG 47th T20 Match Playing Prediction)
मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर.
लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मोहसिन खान.
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

