दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 70th Match Live Toss And Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 70वां मुकाबला आज यानी 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत के साथ अपने अभियान का शानदार अंत करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह 14वां मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs DC 70th T20 Match Playing)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी.
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी.
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. ऐसे में मुकाबला काफी कांटे का नजर आता है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में फिन एलन और रिंकू सिंह जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

