वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Rajasthan Royals Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 Eliminator Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाना चाहेंगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन, स्ट्राइक रेट देख रह जाएंगे दंग
राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में इतिहास रच दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट के एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में अब तक 61 छक्के जड़ दिए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे. गेल का यह रिकॉर्ड पिछले 14 सालों से कायम था, लेकिन वैभव ने अपने आक्रामक अंदाज से उसे पीछे छोड़ दिया.
इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी टी20 टूर्नामेंट में 600 रन बनाने वाले दुनिया के पहले युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में सिर्फ 15 मैचों में 600 रन पूरे किए. इससे पहले यह रिकॉर्ड देवदत्त पडिक्कल के नाम था, जिन्होंने 2019-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए 580 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं. मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज तिलक वर्मा अब इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने IPL 2022 में 397 रन बनाए थे. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने SA20 2024-25 में 397 रन बनाए थे. इंग्लैंड के विल स्मीड, फ्रांस के गुस्ताव मैकॉन, ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी भी अब वैभव से पीछे रह गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में एक किशोर बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इससे पहले तिलक वर्मा के 397 रन किशोर बल्लेबाजों के लिए आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन थे. बता दें कि एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए सलिल अरोड़ा की जगह प्रफुल हिंगे को मौका दिया. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने शुभम दुबे की जगह रविंद्र जडेजा को अंतिम एकादश में शामिल किया.

