आरंग। CG NEWS : प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आरंग शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैंड आरंग में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ एवं ‘लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ’ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में आरंग विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई।


भाजपा सरकार पर वोट चोरी से सत्ता में आने का आरोप
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार जनता के वास्तविक जनादेश से नहीं, बल्कि वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में दिखाई दे रहे अधिकांश विकास कार्य कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत एवं निर्मित हुए हैं। मौजूदा सरकार उन्हीं कार्यों का लोकार्पण और फीता काटकर अपनी उपलब्धियां बता रही है।

बिजली बिल और महंगाई को लेकर सरकार को घेरा
डॉ. डहरिया ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है। बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी और महंगाई ने आम आदमी की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ा दिया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में सरकार विफल रही है और जनता को लगातार निराशा हाथ लग रही है।
बाजार में पोस्टर बांटकर किया जनसंपर्क
कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन निषाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार में दुकानदारों और राहगीरों से संपर्क कर अभियान के पोस्टर वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जनजागरूकता का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद, मंडल अध्यक्ष भरत लोधी, दीपक चंद्राकर, मंगलमूर्ति अग्रवाल, शरद गुप्ता जीतू, ईश्वर पटेल, समीर गोरी, सजल चंद्राकर, उपेंद्र साहू, तुलसी पटेल, दिलीप चंद्राकर, मंजू चंद्राकर, देवेंद्र धृतलहरें, मुकेश लोधी, राकेश मिश्रा, चोवा जलक्षत्री, भीम जलक्षत्री, सलमा बेगम, बिजेंद्र लोधी, हेमा जलक्षत्री, राजेश्वरी साहू, गौरीबाई देवांगन, भारती देवांगन, चम्मन कोसले, जय डहरिया, आचूं देवांगन, सादिक बेलीम, चमन जलक्षत्रि, डोमनलाल ध्रुव, मोरध्वज साहू, बलराम पाल, शेखर लोधी, सुनील बघेल, गोलू चंद्रहास साहू, राममोहन लोधी, सागर जोशी, आलोक चंद्राकर, सलमान खान, चंद्रहास साहू, राजू लोधी, कैलाश बंजारे, गणेशराम साहू, खेलावन राम, दयालुराम साहू, मनेश कंडरा और भोला यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।


