कोरबा। CG Crime: अपने बच्चे का टीकाकरण कराने जिला अस्पताल पहुंची एक महिला ने अस्पताल में मौजूद एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला के विरोध करने पर आसपास के लोग उसकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर अस्पताल चौकी की पुलिस के हवाले कर दिया।
भीड़ के बीच आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बच्चे के साथ अस्पताल में थी। आरोप है कि एक व्यक्ति ने वहां मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। आरोपी गोढ़ी का रहने वाला बताया गया है।

अस्पताल चौकी से सिविल लाइन थाने पहुंचा मामला
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को अस्पताल चौकी पर सौंपे जाने के बाद सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

