भानुप्रतापपुर। CG Crime: भानुप्रतापपुर नगर के दल्ली रोड स्थित डीडी कैफे के पीछे एक मकान में देर शाम शिक्षक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर और थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर शिक्षक घर के दरवाजे के पास मृत अवस्था में पाए गए।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा। फिलहाल शिक्षक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

