मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Mumbai Indians vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 24th Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 24वां मुकाबला आज यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस इस सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रही है और टीम वापसी की कोशिश करेगी. वहीं, पंजाब किंग्स शानदार लय में है और जीत की हैट्रिक के साथ मैदान में उतरेगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से 16 अप्रैल को होगा. मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है और टीम इस मैच में वापसी के इरादे से उतरेगी. वहीं, पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (MI vs PBKS Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं. पिछले सीजन में खेले गए दोनों मुकाबले पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए थे.
मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और क्विंटन डिकॉक से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम में श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (MI vs PBKS Key Players To Watch)
सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं और तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं.
जसप्रीत बुमराह: अनुभवी तेज गेंदबाज अपनी सटीक लाइन-लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.
हार्दिक पांड्या: कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम को संतुलन देते हैं.
श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स के कप्तान शानदार फॉर्म में हैं और मिडिल ऑर्डर में टीम की रीढ़ हैं.
मार्कस स्टोइनिस: ऑलराउंडर स्टोइनिस बल्ले और गेंद दोनों से मैच का पासा पलट सकते हैं.
अर्शदीप सिंह: तेज गेंदबाज नई गेंद से विकेट निकालकर टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs PBKS 24th T20 Match Playing Prediction)
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह.
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

