वानखेड़े स्टेडियम (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Mumbai Indians vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 24th Match Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 24वां मुकाबला कल यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी, जबकि पंजाब किंग्स जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से 16 अप्रैल को होगा. मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है और टीम वापसी के इरादे से उतरेगी. वहीं, पंजाब किंग्स इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और जीत की हैट्रिक के साथ मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (MI vs PBKS Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं. पिछले सीजन में खेले गए दोनों मुकाबले पंजाब किंग्स ने जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने 9 रन से जीत दर्ज की थी.
पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी, क्योंकि टीम अब तक अजेय रही है. हालांकि, अर्शदीप सिंह की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की चोट का झटका लग सकता है और उनकी जगह क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. तिलक वर्मा इस मैच में अपनी फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे.
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला कल यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में स्विंग मिलती है, जिससे वे शुरुआती विकेट निकाल सकते हैं. वहीं, स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 170 रन है.
मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला कल यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे फैंस पूरे मैच का आनंद ले सकेंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs PBKS 24th T20 Match Playing Prediction)
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह.
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

