जसप्रीत बुमराह (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Mumbai Indians vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 24th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 24वां मुकाबला कल यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन अब तक सिर्फ 1 मुकाबला जीत सकी है, जबकि 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और 3 मैच जीत चुकी है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सभी की नजरें होंगी. इस सीजन बुमराह अब तक एक भी विकेट नहीं ले सके हैं और वह पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अगले मैच में विकेटों का खाता खोलना चाहेंगे. चलिए पंजाब किंग्स के खिलाफ बुमराह के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2014 में खेला था. आईपीएल में इस टीम के खिलाफ अब तक बुमराह ने 18 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 18.45 की शानदार औसत के साथ 24 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.45 रही है, जो उनकी कसी हुई गेंदबाजी को दर्शाती है. पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है.
पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों के खिलाफ बुमराह का प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के खिलाफ 11 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्हें 1 बार आउट किया है. अय्यर ने बुमराह के खिलाफ 57 गेंदों में 74 रन बनाए हैं. वहीं, बुमराह ने मार्कस स्टोइनिस को 3 बार आउट किया है, जबकि स्टोइनिस ने उनके खिलाफ 38 गेंदों में 30 रन बनाए हैं. प्रभसिमरन सिंह को भी बुमराह 1 बार आउट कर चुके हैं और उनके खिलाफ उन्होंने ज्यादा रन नहीं बनने दिए हैं.
बेमिसाल रहा है जसप्रीत बुमराह का आईपीएल करियर
जसप्रीत बुमराह आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने साल 2013 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. अब तक बुमराह ने 149 पारियों में 22.69 की औसत और 7.27 की इकॉनमी रेट से 183 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/10 का रहा है. तेज गेंदबाजों में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ भुवनेश्वर कुमार (202) ने लिए हैं.

