मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 20th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 20वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का इस सीजन में यह अहम मुकाबला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में हैं.
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल इतिहास में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. दोनों टीमों के पास कई बड़े मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में इस मुकाबले में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया. फिल सॉल्ट ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाया. विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने तेज़ तर्रार पारी खेली. अंत में टिम डेविड ने तेजी से रन जोड़कर टीम को 240 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के गेंदबाज इस पारी में खास प्रभाव नहीं छोड़ सके.
मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और शुरुआती ओवरों से ही टीम ने तेजी से रन बनाए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से फिल सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 36 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के लगाए. उनके अलावा रजत पाटीदार ने 53 रन और विराट कोहली ने 50 रन बनाए. अंत में टिम डेविड 34 रन बनाकर नाबाद रहे.
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट हासिल किए. हालांकि टीम के अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए और रन गति को रोक नहीं सके. मुंबई इंडियंस को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 241 रन बनाने होंगे.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी: 240/4, 20 ओवर (फिल सॉल्ट 78 रन, विराट कोहली 50 रन, रजत पाटीदार 53 रन, टिम डेविड नाबाद 34 रन, जितेश शर्मा 10 रन, रोमारियो शेफर्ड 2* रन)
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (ट्रेंट बोल्ट 1 विकेट, हार्दिक पांड्या 1 विकेट, मिचेल सैंटनर 1 विकेट, शार्दुल ठाकुर 1 विकेट)
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

