सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 10th Match Live Streaming And Telecast Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इस सीजन काफी अहम रहने वाला है. सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 1 जीत और 1 हार दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. दोनों टीमों में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs LSG Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अबतक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 10वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (SRH vs LSG 10th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SRH vs LSG 10th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch SRH vs LSG 10th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs LSG 10th T20 Match Playing Prediction)
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नोर्खिया, प्रिंस यादव.
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

