Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है और दोनों ही टीमें अब तक अजेय रही हैं. राजस्थान रॉयल्स ने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 10 अप्रैल को होगा. एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और लगातार जीत दर्ज कर रही है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपने शुरुआती मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (RR vs RCB Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए थे.
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय शानदार लय में है. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और ध्रुव जुरेल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर विपक्षी बल्लेबाजों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.
दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं, टिम डेविड और जितेश शर्मा मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Barsapara Cricket Stadium Pitch Report)
गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को फायदा देती है. हालांकि, स्पिन गेंदबाजों को भी यहां थोड़ी मदद मिल सकती है.
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (RR vs RCB Key Players To Watch Out): यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, भुवनेश्वर कुमार और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मैच का रुख पलट सकते हैं. इन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहेंगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (RR vs RCB Mini Battle): जोफ्रा आर्चर और विराट कोहली के बीच की टक्कर बेहद रोमांचक हो सकती है. वहीं, यशस्वी जायसवाल और भुवनेश्वर कुमार के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले का रुख तय कर सकती है.
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 16वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (RR vs RCB 16th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (RR vs RCB 16th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
भारत में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch RR vs RCB 16th Match Live Streaming In India)
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs RCB 16th T20 Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

