रवि विदानी, महासमुंद। CG Breaking : पुलिस ने IPL सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा करते हुए जिलेभर में दबिश देकर 9 बड़े बुकी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने लाखों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
महासमुंद जिले के बसना, पिथौरा, सांकरा, सरायपाली और भंवरपुर में पुलिस की 5 विशेष टीमों ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन IPL सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार आरोपियों में योगेश्वर देवांगन, नरेंद्र पटेल, उमाशंकर पति, शरीफ खान, पार्थो डे, रवि अग्रवाल, बाबूलाल मानिकपुरी, नोहर राम पटेल और राजा माटा शामिल हैं।

तीन अभी भी फरार
आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। वहीं PhonePe और UPI के जरिए 3 लाख रुपए से ज्यादा के लेन-देन के प्रमाण मिले हैं। सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस उनके बैंक खातों व संपर्कों की जांच कर रही है। (CG Breaking)
ये भी पढ़ें


