दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Delhi Capitals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 14th Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है और टीम पॉइंट्स टेबल में मजबूती से ऊपर बनी हुई है. वहीं, दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है. गुजरात टाइटंस कभी अपने मैच फिनिशिंग के लिए जानी जाती थी, लेकिन इस सीजन में वही कमजोरी नजर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 9 अप्रैल को होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. वहीं, गुजरात टाइटंस को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम इस मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरेगी.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (DC vs GT Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और दोनों मैच गुजरात टाइटंस ने जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में खेले गए 2 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की थी.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय बेहतरीन संतुलन में नजर आ रही है. हालांकि, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और उनसे इस मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. टीम के कप्तान अक्षर पटेल ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मजबूती दे रहे हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव अहम भूमिका निभाएंगे. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की वापसी इस मैच में तय मानी जा रही है, जिससे टीम की बल्लेबाजी मजबूत होगी. साई सुदर्शन और जोस बटलर पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने में मदद करती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिन गेंदबाज हावी हो सकते हैं. इस पिच पर काली मिट्टी का इस्तेमाल होता है, जो इसे सपाट और सख्त बनाती है.
ये टीम मार सकती है बाजी (DC vs GT Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म, टीम संतुलन और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है और यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. अगर केएल राहुल, अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स मजबूत स्थिति में रहेगा. वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम के पास शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे खतरनाक बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 60%
गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना: 40%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs GT 14th T20 Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

