मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 44th Match Live Score Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 44वां मुकाबला आज यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जा रहा हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने 8 मुकाबलों में 2 जीत और 6 हार झेली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. टीम ने अब तक 8 मुकाबलों में 3 जीत हासिल की है, जबकि 5 में हार का सामना किया है. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने भी 8 में से 2 मैच जीते हैं और 6 मुकाबलों में हार झेली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है. मुंबई इंडियंस की टीम पिछले मैच में 243 रन बनाने के बावजूद हार गई थी, ऐसे में टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी.
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 19 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन की पहली भिड़ंत में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया था. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स जैसे बल्लेबाज हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देते हैं.
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

