HPSOS: नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (HPSOS) की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट HPBOSE पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 12वीं कक्षा का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। परीक्षा में कुल 5,275 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 3,406 छात्र सफल घोषित किए गए। कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 64.57% दर्ज किया गया। वहीं 10वीं कक्षा में 3,895 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 2,129 छात्र पास हुए और परिणाम 54.66% रहा। 8वीं कक्षा में 208 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें 127 छात्र सफल रहे। इस कक्षा का पास प्रतिशत 61.06% रहा।
बोर्ड ने बताया कि जिन छात्रों का परिणाम पुनः उपस्थित (Re-Appear) आया है, वे सितंबर 2026 सत्र में सुधार या पुनः परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही 10वीं और 12वीं के छात्र पुनर्मूल्यांकन और पुनः जांच के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया संबंधित अध्ययन केंद्रों के माध्यम से पूरी की जाएगी। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज करना होगा। किसी भी तकनीकी समस्या के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
HPSOS 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
-सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-होमपेज पर “Result” या “HPSOS Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-अब “HPSOS Class 12 Result 2026” चुनें।
-अपना रोल नंबर दर्ज करें।
-“Submit” बटन पर क्लिक करें।
-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगर वेबसाइट स्लो चले तो कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें, क्योंकि रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक रहता है।

