West Bengal Election Result 2026 Live Update: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 पर अब पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, जो अगले पांच वर्षों के लिए राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा. 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में हुए मतदान के बाद निर्वाचन आयोग आज को वोटों की गिनती शुरू कर दी है. राउंड-वाइज नतीजे ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म और इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के आधिकारिक पोर्टल पर रियल टाइम में अपडेट किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों में बड़ा अपडेट सामने आया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच शिवपुर सीट से बड़ा अपडेट सामने आया है. बीजेपी के उम्मीदवार रुद्रनील घोष बढ़त बनाए हुए हैं.उन्हें अब तक 18,019 वोट मिल चुके हैं और वे अपने प्रतिद्वंदी से 5,823 वोटों से आगे चल रहे हैं, जिन्हें 12,196 वोट प्राप्त हुए हैं शुरुआती रुझानों में यह बढ़त बीजेपी के लिए अहम मानी जा रही है. हालांकि मतगणना जारी है और आने वाले राउंड्स में स्थिति बदल सकती है.
west-bengal-election-result-2026-live-update-bjps-roopa-ganguly-ahead-arundhati-maitra-behind-in-west-bengal

