रायपुर। RAIPUR NEWS : सिंधी काउंसिल का ‘होजमालो’ कार्यक्रम सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। Instagram पर इस आयोजन के वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा, जबकि 1 लाख 18 हजार से अधिक लाइक्स और 86 हजार शेयर मिल चुके हैं।
इस शानदार प्रतिक्रिया को लेकर सिंधी समाज में उत्साह का माहौल है। आयोजन से जुड़े ललित जैसिंघ ने कहा कि “होजमालो 2026 का आयोजन अब इतिहास में दर्ज हो गया है। यह सब रायपुर की जनता के प्यार और समर्थन की वजह से संभव हो पाया है।”

उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए शहरवासियों का आभार जताया और कहा कि इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


