संवाददाता:- साकेत श्रीवास्तव
खैरागढ़। CG VIDEO : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विचारपुर धान खरीदी केंद्र में किसानों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो के आधार पर किसान परिवार ने कलेक्टर और सहकारिता विभाग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, शिकारीटोला निवासी किसान देविका सिन्हा का परिवार 270 बोरा धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचा था। आरोप है कि धान की गुणवत्ता खराब बताकर खरीदी रोक दी गई और धान वापस ले जाने को कहा गया। किसान परिवार का कहना है कि बाद में धान खरीदी कराने के बदले पैसों की मांग की गई। शिकायतकर्ता तुलेश सिन्हा के मुताबिक बातचीत के दौरान 10 से 15 हजार रुपए तक मांगे गए। इसी दौरान कथित बातचीत का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
मामले में खरीदी केंद्र प्रबंधक गंगाराम साहू ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता वास्तविक किसान नहीं है और विभागीय जांच में आरोप साबित नहीं हुए हैं। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है।


