चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 53rd Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 53वां मुकाबला कल यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 3:30 बजे से खेला जाएगा. लएसजी की टीम अपना पिछला मैच आरसीबी के खिलाफ जीतकर आ रही है और टीम के पास अब खोने को भी नहीं बचा है. लेकिन सीएसके के लिए जीत काफी जरूरी है, क्योंकि टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है. इससे पबले जानते हैं कि चेपॉक की पिच से गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलने वाला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Sawai Mansingh Stadium Pitch Report: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा. CSK ने इस सीजन 10 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को पांच मैच में जीत और इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, LSG ने भी 10 मैच खेले हैं. टीम तीन मुकाबले ही जीत पाई है और उसे सात मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (CSK vs LSG Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल छह मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने मिली हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स को दो मैच में जीत मिली है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. टाटा आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमें आखिरी बार भिड़ी थी. उस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से जीत मिली थी. आईपीएल 2024 में हुए दोनों मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की थी.
चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत मिली थी. ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेंगे. संजू सैमसन अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी. लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. मिचेल मार्श और निकोलस पूरन से एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में प्रिंस यादव बेहतर करना चाहेंगे.
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला कल यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई की पिच लाल मिट्टी से बनी है जो आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती है. हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है. यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है जो मैच आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है. बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए नजरें जमाने होती है. हाउस्टेट के मुताबिक, आईपीएल में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.
चेन्नई का मौसम (Chennai Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला कल यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 10 मई को चेन्नई का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश होने की 55 प्रतिशत संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (Key Players To Watch Out)
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सैमसन ने पिछले 10 मैचों में 167.5 की स्ट्राइक रेट से 402 रन बनाए हैं. संजू सैमसन के अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 251 रन निकले हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पिछले 10 मैच में 152.91 की स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाए हैं. गेंदबाजों में सीएसके के अंशुल कंबोज ने पिछले 10 मैच में 8.92 की इकॉनमी से 17 विकेट लिए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स से प्रिंस यादव ने पिछले 10 मैचों में 8.08 की इकॉनमी से 16 विकेट चटकाए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला? (CSK vs LSG Live Streaming And Telecast Details)
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs LSG 53rd T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव.
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

