रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रवास का आज दूसरा दिन है। सोमवार को उनके कार्यक्रम में पार्टी के विधायकों, सांसदों, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और विभिन्न निगम-मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे से भाजपा विधायकों के साथ बैठक होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सांसदों के साथ चर्चा की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक निर्धारित है।
दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों और बोर्डों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
स्मृति ईरानी के इस दौरे को भाजपा के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठकों में संगठन की गतिविधियों, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और सरकार तथा संगठन के बीच समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

