एसपी के निर्देश पर कई टीमों ने दी दबिश
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को जिले में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस और साइबर टीम को कार्रवाई के लिए लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पहले एक आरोपी को गांजा बेचते हुए पकड़ा। उससे पूछताछ में ग्राम खप्परवाड़ा के दो सगे भाइयों के गांजा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई।
सब्जी बेचने की आड़ में गांजा सप्लाई का आरोप
पुलिस के मुताबिक, खप्परवाड़ा निवासी दोनों सगे भाई सब्जी बेचने का काम करते हैं और कथित तौर पर गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए थे। आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर जिले के अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करने की तैयारी थी। जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांव में दबिश दी और एक घर से 138 किलो गांजा बरामद किया।

चारों आरोपियों को भेजा गया जेल
इस मामले में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 68 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
The post CG BREAKING : सब्जी बेचने की आड़ में गांजा तस्करी, घर से 1 क्विंटल 38 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Grand News.

