भिलाई। CG NEWS: दुष्कर्म के आरोपी के अवैध कब्जे पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध अतिक्रमण हटाने के तहत की गई है।
मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना का है, जहां नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी और उसके परिजन शासकीय जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे थे।

नगर निगम द्वारा पहले ही नोटिस जारी कर कब्जा खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों की अनदेखी की गई। इसके बाद पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई की। मकान में रखी सामग्री को जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया और बुलडोजर के जरिए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

