दुर्ग। CG NEWS: धान उठाव में शॉर्टेज और स्टॉक में अंतर नज़र आने के मामले में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जिले में धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए दो धान प्रबंधन समितियों के खिलाफ ग्रामीण अंचलों के थानों में एफआईआर दर्ज कराई है। पाटन विधानसभा के ग्राम कुम्हली धान समिति समेत एक अन्य समिति पर अपराध दर्ज होने से सहकारी समितियों में हड़कंप मच गया है।
दुर्ग जिले में धान उठाव और स्टॉक में शॉर्टेज मिलने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दुर्ग कलेक्टर के निर्देश पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुम्हली धान समिति सहित एक अन्य समिति के खिलाफ संबंधित ग्रामीण थानों में अपराध दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि धान के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी धान खरीदी व्यवस्था में लापरवाही और गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में अन्य समितियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


