Pune toxic Liquor Case: पुणे। महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड़ इलाके में जहरीली शराब से हुई 16 लोगों की मौत के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन अधिकारियों पर अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई न करने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप है।
Pune toxic Liquor Case: पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजय मोगले, असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर हसीना सिकलगर, पुलिस सब-इंस्पेक्टर हसन मुलाणी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं पिपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
Pune toxic Liquor Case: अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी और देसी शराब विक्रेता योगेश वानखेडे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है।
Pune toxic Liquor Case: पुणे जिले में पिछले 48 घंटों में लगातार मौतें होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अस्पतालों में भर्ती कुछ मरीजों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अवैध शराब के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस और राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। शहर के कई इलाकों में छापेमारी भी की जा रही है।
Pune toxic Liquor Case: मुख्यमंत्री ने दिए CID जांच के आदेश
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल हादसा नहीं बल्कि संगठित अपराध है। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले की जांच CID को सौंप दी गई है।
Pune toxic Liquor Case: प्रारंभिक जांच में शराब में मिथेनॉल मिलाए जाने की आशंका जताई गई है। सीआईडी अब पूरे अवैध शराब नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की विस्तृत जांच करेंगी।

