रायपुर। CG NEWS: फुंडहर में जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार रायपुर ने 8 सितंबर को पुलिस को पत्र भेजकर कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस मांगा था। बल के पहुँचने के बाद कार्रवाई की गई।
नायब तहसीलदार के आदेश के मुताबिक ग्राम फुंडहर, प.ह.नं. 68, तहसील व जिला रायपुर स्थित भूमि खसरा नंबर 54/127 में 0.0352 हेक्टेयर हिस्से पर संजय अग्रवाल, निवासी शंकर नगर, रायपुर द्वारा अनधिकृत कब्ज किया गया था। कोर्ट ने हटाने का आदेश पारित किया गया है। इसी आदेश के तहत 11 सितंबर को मौके पर कार्रवाई की गई।

ज्योति सिंह, नायब तहसीलदार , रायपुर
प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की मांग की है। इस संबंध में कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, पुलिस कमिश्नर, एसडीएम रायपुर और जोन आयुक्त समेत संबंधित राजस्व अधिकारियों को भी सूचना भेजी गई है।
योगेश आहूजा, जमीन मालिक, बिलासपुर
खास बात यह है कि जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने पहले ही पुलिस सुरक्षा मांगी है। इससे साफ है कि मौके पर विरोध या विवाद की आशंका को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।


