सूरजपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध जुआ कारोबार को कथित संरक्षण देने और जुआरियों से मिलीभगत के मामले में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक आईपीएस योगेश कुमार पटेल ने प्रतापपुर थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में एक निरीक्षक (TI), एक उप निरीक्षक (SI) और तीन आरक्षक शामिल हैं।
यह कार्रवाई 27 नवंबर को प्रतापपुर बस स्टैंड के पास संचालित जुआ फड़ पर जिला स्तरीय पुलिस टीम की छापेमारी के बाद की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात जुआरियों को गिरफ्तार किया था। मौके से 99 हजार 600 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और सात मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। जांच के दौरान जुआ फड़ के संचालन में स्थानीय पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसपी ने निलंबन का आदेश जारी किया।


