अभनपुर। CG NEWS: क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभनपुर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है।
थाना प्रभारी आशीष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम अलग-अलग होटल और ढाबों में पहुंचकर सघन जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस की नजर संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर बनी हुई है।


जांच के साथ ही होटल और ढाबा संचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। पुलिस ने संचालकों को समझाइश दी है कि वे अपने परिसर में अवैध रूप से शराब सेवन कराने वालों पर नजर रखें और ढाबों में बैठकर शराब पीने जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बढ़ावा न दें।
साथ ही किसी भी तरह की संदिग्ध या अवैध गतिविधि सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की हिदायत दी गई है। अभनपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।




