रायपुर। RAIPUR NEWS : तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा (वृत्त तिल्दा) के नेतृत्व में ग्राम बेमता, थाना तिल्दा-नेवरा स्थित एक पान ठेले पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सुनील कुमार देवांगन, पिता रोशन लाल देवांगन, निवासी सिमगा जिला बलौदा बाजार के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। जब्त सामग्री में 5 बोतल बुडवाइज़र मैग्नम बीयर, 2 बोतल ऑल सीजन, 2 बोतल RS, 3 पाव गोल्डन टच, 2 पाव RC, 2 पाव 20-20 व्हिस्की, 2 पाव जिप्सी, 2 पाव फ्रंटलाइन ब्लू और 3 पाव 7PM व्हिस्की शामिल हैं। कुल मिलाकर 5.52 बल्क लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं 3.25 बल्क लीटर बीयर बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध की गई। कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा एवं वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।


