पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक कथित तौर पर आत्महत्या के इरादे से खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तुरंत हरकत में आ गए।
जानकारी के अनुसार, युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर काफी देर तक वहीं बैठा रहा। रेलवे अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले संबंधित ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई, ताकि करंट लगने का खतरा न रहे।
इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और अन्य कर्मचारियों ने समझाइश देकर युवक को नीचे उतरने के लिए तैयार किया। काफी प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। हालांकि नीचे उतारने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से वह अचानक नीचे आ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में युवक को गंभीर चोट नहीं आई और उसे आगे की जांच एवं काउंसलिंग के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पेंड्रा
आत्महत्या के इरादे से एक युवक खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया
रेलवे ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली कनेक्शन को काटा
रेलवे पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा, बस उतारने का तरीका थोड़ा कैजुअल हो गया।#GPM #Pendra #chhattisgarh pic.twitter.com/RV2jaTcQhK
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) July 13, 2026
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जांच की जा रही है और युवक के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

