अभनपुर। CG NEWS: थाना अभनपुर क्षेत्र में चाकू एवं तलवार लहराते हुए लोगों को भयभीत करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
दिनांक 11.09.2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि 02 व्यक्ति दुबले-पतले ग्राम मानिकचौरी में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर घटना स्थल रवाना होकर उक्त व्यक्तियों को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम योगेश्वर निषाद ग्राम बरौंडा व मोहित यादव मोहरेगा का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार बरामद किया गया।
तथा दुसरा व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम पंकज बैरागी पिता श्याम दास बैरागी उम्र 24 वर्ष साकिन सूर्य नगर डबरा पारा गुढियारी हाल पता अटल आवास बेलमाठा का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से 2 नग लोहे का धारदार चाकू एवं 2 मो. सा. बरामद किया गया।
जिसे थाना लेकर आए एवं पूछताछ करने पर थाना राजिम में 5 अपराध होना बताया। आरोपीगणों को दिनांक 22.09.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

