सिमगा / सुहेला। CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुहेला दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने दुर्गा मैदान में आयोजित विकास संकल्प तिहार में जिले को बड़ी सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने जिले को कुल 459 करोड़ 45 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 142 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण और 316 करोड़ 55 लाख रुपये* के 178 कार्यों का भूमिपूजन किया।


इन प्रमुख कार्यों की मिली सौगात
– सुहेला में शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ
– 88.68 करोड़ रुपये से लटुआ-पनगांव बायपास का निर्माण
– 23.11 करोड़ रुपये से सुहेला तिराहे पर सड़क निर्माण
– खपरी, सिलवा, करही बाजार सहित कई मार्गों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, शिक्षा और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार मिलेगी। इन कार्यों से लोगों को आवागमन, शिक्षा और रोजगार में सीधा लाभ मिलेगा।
विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया अवलोकन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया।

– वन विभाग: तेंदूपत्ता संग्राहक हेमलाल, राजकुमार और तुकेश ध्रुव को क्रमशः 15,411 रुपये, 22,976 रुपये और 21,015 रुपये के चेक प्रदान किए।
– पंचायत विभाग: उत्कृष्ट कार्य के लिए 5 सोलर दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
– कृषि विभाग: किसानों को गेहूं एवं सरसों के बीज वितरित किए और 10 किसानों को 50 लाख रुपये से अधिक के चेक दिए।
– महिला एवं बाल विकास: 5 बच्चों को सुपोषण टोकरी वितरित की।
– बिजली विभाग: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के 10 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र दिए।
– समाज कल्याण: 3 दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं व्हीलचेयर दी। भारत माता वाहिनी समूह की 10 सदस्यों को सीटी, टोपी, लाठी एवं टॉर्च प्रदान की।
– स्वास्थ्य विभाग: 6 हितग्राहियों को चश्मा, 3 को आयुष्मान वय वंदन कार्ड और 3 को आयुष्मान कार्ड दिए।
– कौशल विकास: ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ के तहत जिले के 53 युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास संकल्प तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक गौरीशंकर अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


