गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा 30 नवंबर 2026 (सोमवार) को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी प्रतिष्ठानों ग्लोबल एच.आर. सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट लिमिटेड, दुर्ग तथा स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर में उपलब्ध कुल 230 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड एवं फील्ड ऑफिसर के पद शामिल हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताओं से संबंधित अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूलप्रति और छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 अथवा मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।

