रायपुर। DIWALI 2026 : दीपावली के पावन अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने पंडरी स्थित ग्रैंड विजन कार्यालय, होटल ग्रैंड इंपीरिया और न्यू राजेंद्र नगर कार्यालय में पूरे परिवार के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधान से पूजन और आरती कर उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर धर्मपत्नी कुलदीप कौर होरा, बेटे तरणजीत सिंह होरा, बहू नैना खनूजा होरा, अर्शबीर सिंह होरा और गुरबीर सिंह होरा, बेटी सोनिया सचदेव, नाती गुरराज सचदेव के साथ ग्रैंड विजन कार्यालय पहुंचे। परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर मां लक्ष्मी का पूजन किया और दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया।
पूजा-अर्चना के बाद गुरुचरण सिंह होरा ने ग्रैंड ग्रुप के केबल ऑपरेटरों, ब्रॉडकास्टर्स, कर्मचारियों और समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी और सकारात्मकता का पर्व है। यह त्योहार हर घर में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए, यही उनकी कामना है।
उन्होंने कहा, “दीपावली हमारे लिए बेहद खास त्योहार है और हम हर साल इसे पूरे उत्साह और पारिवारिक परंपराओं के साथ मनाते हैं। मैं प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के लोगों को दीपावली की हार्दिक बधाई देता हूं। मां लक्ष्मी सभी के जीवन में खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें।”
दीपावली को लेकर ग्रैंड विजन के पंडरी कार्यालय में विशेष तैयारियां की गई थीं। पूरे कार्यालय को आकर्षक लाइटिंग और फूल-मालाओं से सजाया गया था। परिसर में सुंदर रंगोली बनाई गई और कर्मचारियों के बीच मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां साझा की गईं। पूजन के बाद गुरुचरण सिंह होरा ने ग्रैंड ग्रुप के स्टाफ और कर्मचारियों के साथ आतिशबाजी कर दीपावली का जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने मिलकर दीप जलाए और पटाखे फोड़कर उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर ग्रैंड न्यूज के संपादक संजय शुक्ला, ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, संदीप कौर गुम्बर, मोहम्मद खान, हितेश व्यास, घनश्याम पंजवानी, हमीद खान, एचआर तान्या वाधवानी, मार्केटिंग हेड मंजीत अरोरा, अकाउंटेंट रिंकू कहर, अंकित सहित ग्रैंड विजन, ग्रैंड ब्रॉडबैंड और ग्रैंड न्यूज के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


