अभनपुर । CRIME NEWS: अभनपुर क्षेत्र के जौंदा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने ही अपनी बहन के घर में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार आरोपी सुमित साहू उर्फ पंडा उर्फ पप्पू साहू ने चरित्र पर शक करते हुए अपनी बहन के साथ पहले अश्लील गाली-गलौज की और फिर गुस्से में आकर उसके घर को आग के हवाले कर दिया।
Mvइस घटना में घर में खड़ी बाइक समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला चंपारण चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


