महासमुंद । CG CRIME NEWS: महासमुंद में पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 1.15 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में रायपुर और बेमेतरा से मुख्य मास्टरमाइंड एडमिन समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि गिरोह UNCLEBAT9, UNCLE777, Grand777, PowerExch, WazirExch, Classic7777, GrandExch और God777 जैसे ऑनलाइन पैनलों व व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित कर रहा था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 22 मोबाइल फोन और 1 करोड़ 15 लाख रुपये के ऑनलाइन सट्टे का रिकॉर्ड जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 2 करोड़ 46 हजार 400 रुपये बताई गई है। मुख्य एडमिन निशांत नागवानी पैनल ऑपरेट कर आईडी बेचता था, जबकि अन्य आरोपी रकम के लेनदेन और संचालन में शामिल थे। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

