रायपुर। रायपुर लोकसभा की राजनीति में अब युवा नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी हैं। लंबे समय से पुराने चेहरों को देखते आ रही जनता के बीच अब एक नई सोच और नई ऊर्जा वाले नेतृत्व की मांग सामने आ रही है। जमीनी स्तर पर हो रही चर्चाओं के मुताबिक, रायपुर की जनता अब ऐसे युवा सांसद की उम्मीद कर रही है, जो क्षेत्र की समस्याओं को समझे, आम लोगों के बीच सक्रिय रहे और विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाए।

इसी बीच भाजपा के युवा, ऊर्जावान और मिलनसार नेता दिव्येंद्र सिंह ठाकुर का नाम भी संभावित चेहरों के रूप में चर्चा में आ सकता है। पेशे से भू-वैज्ञानिक दिव्येंद्र सिंह ठाकुर स्थानीय स्तर पर अपनी पहचान रखने वाले जननेता हैं। उनकी राजनीतिक सक्रियता, जमीनी जुड़ाव और मिलनसार व्यक्तित्व उन्हें युवा नेतृत्व के संभावित विकल्प के रूप में सामने ला सकता है।
रायपुर जैसे तेजी से विकसित होते शहर को ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है, जो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच मौजूद रहे। युवाओं की आकांक्षाओं, रोजगार, शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और शहर के सुनियोजित विकास जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दे।
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में रायपुर की राजनीति में युवा नेतृत्व को कितनी जगह मिलती है और क्या दिव्येंद्र सिंह ठाकुर जैसे नए चेहरे को पार्टी नेतृत्व कोई बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार करता है।


