कांकेर। CG Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में जिला जेल के सामने बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवतियों समेत कुल चार लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।


