अभनपुर। CG Accident: गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम सोंठ में एक्टिवा स्कूटी और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर खून बिखर गया और घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह हो गया। हादसे में स्कूटी सवार नाबालिग अमन सिन्हा निवासी ग्राम आलेखुटा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद सड़क पर खून फैल गया था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। घायलों को 112 एवं एंबुलेंस की सहायता से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घायल तीनों लोगों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


