सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक कार शोरूम के पास बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां मारुति शोरूम के नजदीक डिलीवरी के दौरान एक नई कार अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार और उसके पीछे बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

