राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Eliminator Toss Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 8 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Mullanpur Pitch Report: मुल्लांपुर में में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (RR vs SRH Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद को 14 मैचों में जीत मिली है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह तीसरा मुकाबला होगा. इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की थी. पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया था. वहीं, दूसरे मुकाबले में 57 रन से जीत दर्ज की थी.
राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 रन से जीत मिली थी. ऐसे में टीम शानदार आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, ध्रुव जुरेल और रियान पराग मध्यक्रम में मैच विनर साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 55 रन से शानदार जीत मिली थी. टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और ईशान किशन से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और साकिब हुसैन टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच रेत से तैयार की गई है, जिसके कारण यहां तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिलती है. शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन सेट होने के बाद बल्लेबाज बड़े शॉट खेल सकते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन के आसपास माना जाता है.
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद में कौन होगा टॉस का बॉस? (RR vs SRH Toss Winner Prediction)
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए कुल 23 मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 बार टॉस जीता है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 10 मुकाबलों में टॉस अपने नाम किया है. आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस जीत सकती है. हमारी टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है. टॉस कौन जीतेगा, यह तय करने के लिए गहन अध्ययन किया गया है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs SRH Eliminator Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पूंजा और बृजेश Sharma.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

