रायपुर। रायपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय, सिंधी परिषद और एमएमआई अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 20 मई से 30 मई तक रायपुर स्थित एमएमआई हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के पोस्टर का विमोचन रायपुर पुलिस कमिश्नर Dr. Sanjeev Shukla द्वारा किया गया। इस दौरान सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष Lalit Jaisingh ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ करीब 600 पुलिस कर्मियों को मिलेगा। शिविर में 12 प्रकार की जांचें निशुल्क की जाएंगी।

कार्यक्रम में एमएमआई हॉस्पिटल से सतनाम सिंह और हरप्रीत सिंह उपस्थित रहे। वहीं पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल और अर्चना झा शामिल हुए।
इसके अलावा सिंधी काउंसिल टीम से विक्की लोहाना, सुनील कुकरेजा, जीतू लोहाना, नीलेश तारवानी और रितेश वाधवा मौजूद रहे।


