रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लगाए गए AI आधारित स्मार्ट कैमरे अब लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। शहर में रेड लाइट जंप, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और गलत पार्किंग करने वालों पर बड़े पैमाने पर चालान काटे जा रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में हजारों ई-चालान जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि अब कैमरे ऑटोमैटिक तरीके से नियम तोड़ने वालों की तस्वीर और वाहन नंबर रिकॉर्ड कर रहे हैं, जिसके बाद सीधे ऑनलाइन चालान भेजा जा रहा है।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे इन स्मार्ट कैमरों के कारण वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति है। कई लोग सोशल मीडिया पर चालान के स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं।
ट्रैफिक विभाग का कहना है कि इस तकनीक का उद्देश्य लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क हादसों को कम करना है। पुलिस ने लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे “24 घंटे निगरानी सिस्टम” बताकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई मीम्स और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
फिलहाल राजधानी में AI ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम चर्चा का विषय बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसे और विस्तार देने की तैयारी चल रही है।

