गरियाबंद। CG NEWS: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इस वर्ष पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए संस्था प्राचार्य, शिक्षकों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों बधाईयां दी।


उल्लेखनिय है कि जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका की छात्रा ट्विंकल चौधरी ने 93.2 प्रतिशत (466) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ओज़ल धु्रव ने 92.8 प्रतिशत (464) अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा तिलोत्मा दीवान ने 92.4 प्रतिशत (462) अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भूमिका सिन्हा 91.4 प्रतिशत, मनीष पटेल 90 प्रतिशत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

परीक्षा में शामिल 40 विद्यार्थियों में से अधिकांश ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। प्राचार्य श्रीमती महिमा सिन्हा ने भी सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।


