इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. सनराइजर्स हैदराबाद शानदार फॉर्म में है और लगातार 5 जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी हुई है. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले 2 मैच जीतकर वापसी की है और इस लय को बरकरार रखना चाहेगी.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (SRH vs KKR Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीजन की पहली भिड़ंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया था.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में सुनील नारायण और वैभव अरोड़ा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है. हालांकि, ओस की भूमिका भी मैच में अहम हो सकती है.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स में कौन होगा टॉस का बॉस? (SRH vs KKR Toss Winner Prediction)
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबलों में टॉस का रिकॉर्ड लगभग संतुलित रहा है. हालांकि, मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस जीत सकती है. हमारी टॉस की भविष्यवाणी पिछले रिकॉर्ड और परिस्थितियों के आधार पर की गई है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs KKR 45th T20 Match Playing Prediction)
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रचिन रविंद्र, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

