कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 45th Match Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने पिछले मैच में मिली जीत के बाद इस मुकाबले में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पिछली जीत के बाद लय को बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह अहम मुकाबला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 31 बार भिड़ंत हुई है. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम के पास ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन टीम को मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजी में पैट कमिंस अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में सुनील नारायण और वैभव अरोड़ा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 19 ओवरों में 165 रन बनाकर सिमट गई. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ट्रैविस हेड ने महज 28 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के लगाए. ट्रैविस हेड के अलावा ईशान किशन ने 42 रन बनाए.
दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को कार्तिक त्यागी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती के अलावा ने कार्तिक त्यागी और सुनील नारायण ने दो-दो विकेट चटकाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 165/10, 19 ओवर (अभिषेक शर्मा 15 रन, ट्रैविस हेड 61 रन, ईशान किशन 42 रन, हेनरिक क्लासेन 11 रन, स्मरण रविचंद्रन 4 रन, स्मरण रविचंद्रन 4 रन, अनिकेत वर्मा 6 रन, सलिल अरोड़ा 2 रन, पैट कमिंस 10 रन, शिवांग कुमार 1 रन, हर्षल पटेल नाबाद 6 रन और ईशान मलिंगा 2 रन.)
कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी: (कार्तिक त्यागी 1 विकेट, कैमरून ग्रीन 1 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 3 विकेट, वैभव अरोड़ा 1 विकेट और सुनील नारायण 2 विकेट).
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

