Quetta Gladiators vs Rawalpindiz (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Quetta Gladiators vs Rawalpindiz, Pakistan Super League 2026 18th Match Preview Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 18वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज (QTG vs RWP) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने चार मैचों में एक जीत दर्ज की है, जबकि रावलपिंडी पिंडिज अपने सभी चार मुकाबले हार चुकी है. यह भी पढ़ें: RR vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सामना रावलपिंडी पिंडिज से होगा. सऊद शकील की कप्तानी वाली क्वेटा टीम इस मैच में हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी, जबकि मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली रावलपिंडी टीम लगातार हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी. बल्लेबाजी में हसन नवाज शानदार फॉर्म में हैं और टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अबरार अहमद और अहमद दानियाल टीम को मजबूती देते हैं. दूसरी तरफ, रावलपिंडी पिंडिज के लिए सैम बिलिंग्स और डैरिल मिचेल जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर अहम भूमिका निभा सकते हैं.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज हेड टू हेड (QTG vs RWP Head To Head Record)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडी पिंडिज के बीच यह पहला मुकाबला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड फिलहाल 0-0 है.
नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट (National Stadium Pitch Report)
कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रही है. यहां अब तक खेले गए मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 123 रन रहा है. ऐसे में यहां गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज पीएसएल 2026 के प्रमुख खिलाड़ी (QTG vs RWP PSL 2026 Key Players To Watch Out): हसन नवाज, सैम बिलिंग्स, मोहम्मद रिजवान, अबरार अहमद, मोहम्मद आमिर और अहमद दानियाल जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (QTG vs RWP Mini Battle): हसन नवाज और मोहम्मद आमिर के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं, मोहम्मद रिजवान और अबरार अहमद के बीच टक्कर भी रोमांचक होगी.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच 18वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (QTG vs RWP 18th T20 Match Date And Venue)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (QTG vs RWP 18th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.
भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch QTG vs RWP 18th Match Live Streaming In India)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, फैंस इस मैच का लुफ्त फैनकोड ऐप पर उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QTG vs RWP 18th T20 Match Playing Prediction)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), रिले रूसो, हसन नवाज, बेवोन जैकब्स, टॉम करन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
रावलपिंडी पिंडिज: मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), यासिर खान, कामरान गुलाम, अब्दुल्ला फजल, सैम बिलिंग्स, डैरिल मिचेल, डायन फॉरेस्टर, आमिर खान, रिशाद हुसैन, आसिफ अफरीदी, मोहम्मद आमिर.
नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम रावलपिंडी पिंडिज क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

