पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 17th Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 17वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में दो में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा है. दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन मुकाबलों में एक जीत और दो हार का सामना किया है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
पंजाब किंग्स की टीम इस समय शानदार लय में नजर आ रही है और टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है. ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड-टू-हेड (PBKS vs SRH Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 24 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में भी सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबले में जीत दर्ज की थी. वहीं आईपीएल 2024 में भी हैदराबाद ने दोनों मैच अपने नाम किए थे.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को 50 कैच पूरे करने के लिए 2 कैच की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कॉनॉली को 1000 रन पूरे करने के लिए 22 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को 300 छक्के पूरे करने के लिए 9 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज नेहल वढेरा को 100 चौके पूरे करने के लिए 7 चौकों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह को 50 छक्के पूरे करने के लिए 7 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 600 चौके पूरे करने के लिए 1 चौके की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 10 अर्धशतक पूरे करने के लिए 1 अर्धशतक की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 100 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को 50 कैच पूरे करने के लिए 6 कैच की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 500 चौके पूरे करने के लिए 3 चौकों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 10 अर्धशतक पूरे करने के लिए 1 अर्धशतक की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन को 300 चौके पूरे करने के लिए 1 चौके की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को 50 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को 100 छक्के पूरे करने के लिए 7 छक्कों की जरूरत है.
नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

