
ऑरेंज और पर्पल कैप (Photo Credits: File Photo)
Orange Cap and Purple Cap In IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है और लीग में कुल 10 टीमें खिताब के लिए जंग लड़ रही हैं. हर मैच के बाद पॉइंट्स टेबल पर नजरें टिकी रहती हैं, क्योंकि टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर दे रही हैं. अंक और नेट रन रेट टीमों की स्थिति तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद ट्रॉफी के लिए भिड़ रही हैं. इस आर्टिकल ऑरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर के बारे में चर्चा करेंगें. इस आर्टिकल में हम टॉप 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट पर नजर डालेंगे. यह भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास में आरसीबी के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं एमएस धोनी का प्रदर्शन, यहां देखें ‘कैप्टन कूल’ के आंकडे़
IPL 2025 में अभी कई और मुकाबले बाकी हैं और हर मैच के साथ ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की होड़ और रोमांचक होती जाएगी. कौन सा बल्लेबाज और गेंदबाज सीजन के अंत तक टॉप पर रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.
IPL 2025 ऑरेंज कैप सूची (Orange Cap)
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | मैच | पारियाँ | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | निकोलस पूरन | 4 | 4 | 201 | 50.25 | 218.48 | 18 | 16 |
2 | साई सुदर्शन | 3 | 3 | 186 | 62.00 | 157.63 | 16 | 9 |
3 | मिशेल मार्श | 4 | 4 | 184 | 46.00 | 185.86 | 22 | 10 |
4 | सूर्यकुमार यादव | 4 | 4 | 171 | 57.00 | 161.32 | 15 | 8 |
5 | जोस बटलर | 3 | 3 | 166 | 83.00 | 172.92 | 14 | 9 |
पिछले सीजन में विराट कोहली ने 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. IPL के इतिहास में डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा तीन बार ऑरेंज कैप जीत चुके हैंजिस बल्लेबाज के पास सबसे ज्यादा रन होंगे, उसे फील्डिंग के दौरान ऑरेंज कैप पहनने का मौका मिलेगा, जो यह दर्शाएगा कि वह टूर्नामेंट का शीर्ष स्कोरर है. अगर कोई दूसरा बल्लेबाज उसे पीछे छोड़ देता है, तो ऑरेंज कैप नए बल्लेबाज के पास चली जाएगी. पूरे आईपीएल सीजन के दौरान यह कैप कई बार बदलती रहती है. अंत में, जो बल्लेबाज टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाता है, उसे ऑरेंज कैप से सम्मानित किया जाता है.
IPL 2025 पर्पल कैप सूची (Purple Cap)