रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 50th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 50वां मुकाबला आज यानी 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सम्मान बचाने के लिए मैदान में उतरी है क्योंकि टीम लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs RCB, IPL 2026 50th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs RCB 50th T20 Match Playing)
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेज़लवुड.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी नजर आता है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे. टीम को इस मुकाबले में मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव पर अहम जिम्मेदारी रहने वाली है.
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद जोरदार वापसी करना चाहेगी. विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और रजत पाटीदार भी लगातार रन बना रहे हैं. टीम की गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड अहम भूमिका निभा सकते हैं. इकाना की स्पिन फ्रेंडली पिच पर क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा भी असरदार साबित हो सकते हैं.
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

